मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Mar 2023 06:48 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है. मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.

इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विशेष रूप से अन्य समाजों के साथ शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है और धार्मिक-सामाजिक आयोजन होते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि माता कर्मा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu