छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने जेसीबी सहित 8 ट्रैक्टरों में किया आगजनी…

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Mar 2023 11:27 AM
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने जेसीबी सहित 8 ट्रैक्टरों में किया आगजनी…
ऑडियो सुनें

नारायणपुर: नक्सलियों की बस्तर अंचल में एक बार जन विरोधी मानसिकता सामने आई है. नारायणपुर जिले में एक ओर सड़क पर पत्थर और पेड़ गिराकर ओरछा मार्ग बंद किया. वहीं दूसरी ओर कांकेर जिले में सड़क निर्माण में लगे जेसीबी और ट्रैक्टर को आगे के हवाले कर दिया. ओरछा थाना अंतर्गत रायनार व बटुमपारा के समीप पेड़ काटकर व पत्थर डाल कर मार्ग बंद किया.

इसके साथ ही मौके पर नक्सलियों ने बड़ी संख्या में बैनर-पोस्टर लगाया है. सड़क बाधित किए जाने से यातायात ठप पड़ा हुआ है. यात्री बस ओरछा की वापस लौट गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को रवाना किया गया है.

वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने कांकेर जिला के ग्राम आलपरस में सड़क निर्माण कार्य में लगभग 9 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इसमें एक जेसीबी सहित 8 ट्रेक्टर शामिल है. बता दें कि हाल ही में घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर चिलपरस में BSF कैम्प स्थापित किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu