नयी दिल्ली. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि छत्तीसगढ़ का रायपुर हवाई अड्डा एक घरेलू हवाई अड्डा हैं जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति नहीं है. छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शुक्ला ने सवाल किया था कि क्या रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान आरंभ करने का कोई प्रस्ताव है? इसके लिखित जवाब में सिंधिया ने कहा, ‘‘रायपुर एक घरेलू हवाई अड्डा है और फिलहाल घरेलू हवाई अड्डों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति नहीं है.’’
राजीव शुक्ला के प्रश्न पर सिंधिया ने कहा, ‘फिलहाल रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं’
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Mar 2023 06:48 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 GST : चार बड़े बदलाव की तैयारी, 5 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पर ही चलेगा आपराधिक केस? ये नियम भी बदलेंगे
- 2 IPO : 29 कंपनियां करेंगी शेयर बाजार में डेब्यू, तगड़ी डिमांड, फिर भी क्यों घटा आईपीओ का साइज? एक्सपर्ट से समझिए
- 3 दर्दनाक : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, भिलाई के तीन युवकों की मौत, जन्मदिन काल का दिन साबित हुआ
- 4 वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का राहुल गांधी पर हमला, बोले एक डूबती नाव हैं राहुल गांधी, कांग्रेस किसी भी प्लेटफार्म पर लांच कर ले
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu