सब्सक्राइबर्स की संख्या घटने से पासवर्ड साझा करने में कमी लाने का नेटफ्लिक्स का लक्ष्य

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Apr 2022 07:38 PM
सब्सक्राइबर्स की संख्या घटने से पासवर्ड साझा करने में कमी लाने का नेटफ्लिक्स का लक्ष्य
ऑडियो सुनें

सैन फ्रांसिस्को. ग्राहकों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से तेज गिरावट के बाद नेटफ्लिक्स उन परिवर्तनों को अमल में लाने पर विचार किया है जिनका लंबे समय से विरोध हो रहा है. इनमें पासवर्ड साझा करने को कम करना और विज्ञापन युक्त कम लागत वाली सदस्यता देना शामिल है.

मंगलवार देर रात घोषित किए गए बदलावों को नेटफ्लिक्स को पिछले एक साल में अपनी खोई हुई गति हासिल करने में मदद करने के लिए डिजÞाइन किया गया है. महामारी से के कारण लगे लॉकडाउन में लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म को अत्यधिक देखते थे लेकिन लॉकडाउन अब हट चुका है और एप्पल व वॉल्ट डिजÞनी जैसे प्रतिद्वंद्वियों ने अपनी स्ट्रींिमग सेवाओं के साथ उसकी दर्शक संख्या में सेंध लगाना शुरू कर दिया है.

जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान नेटफ्लिक्स की ग्राहक संख्या में दो लाख की गिरावट आई. चीन को छोड़कर पिछले छह सालों से दुनिया भर में उपलब्ध स्ट्रींिमग सेवा प्रदाता की ग्राहक संख्या में यह पहली गिरावट है. यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का विरोध करने के लिए रूस से हटने के नेटफ्लिक्स के फैसले के कारण भी गिरावट आई, जिसके परिणामस्वरूप उसे सात लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ. नेटफ्लिक्स ने चालू अप्रैल-जून तिमाही में 20 लाख और ग्राहकों के नुकसान का अनुमान लगाया है.

नेटफ्लिक्स की लगातार घटती वृद्धि ने निवेशकों को भी निराश किया है. नेटफ्लिक्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विस्तारित कारोबार में शेयरों में 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. कैलिफÞोर्निया की लॉस गैटोस कंपनी ने अनुमान लगाया कि अमेरिका और कनाडा के तीन करोड़ लोगों सहित दुनिया भर में लगभग 10 करोड़ परिवार किसी मित्र या परिवार के किसी अन्य सदस्य के खाते का उपयोग करके इसकी सेवा को मुफ्त में देख रहे हैं.

नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेंिस्टग्स ने कहा, ‘‘वे 10 करोड़ से अधिक परिवार पहले से ही नेटफ्लिक्स देखना पसंद कर रहे हैं. हमें उनसे कुछ हद तक भुगतान मिलना चाहिए.’’ अधिक लोगों को अपने स्वयं के खातों के लिए भुगतान करने के लिए प्रेरित करने के लिए, नेटफ्लिक्स ने संकेत दिया कि यह एक परीक्षण कार्यक्रम का विस्तार करेगा जो तीन लैटिन अमेरिकी देशों – चिली, कोस्टा रिका और पेरू- में चल रहा है. इन स्थानों में, ग्राहक रियायती मूल्य पर किसी अन्य परिवार को सेवा प्रदान कर सकते हैं. नेटफ्लिक्स ने हालांकि इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी कि एक सस्ती विज्ञापन-सर्मिथत सेवा कैसे काम करेगी या इसकी लागत कितनी होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu