शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Apr 2023 08:51 PM
शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंचे
ऑडियो सुनें

दुबई. भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बुधवार को जारी ताजा आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गये. गिल के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शीर्ष 10 में शामिल हैं. कोहली भी एक पायदान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गये जबकि रोहित बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर बरकरार हैं जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर काबिज हैं.

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शीर्ष 10 में बरकरार हैं, वह सूची में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं. वह आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के बाद तीसरे नंबर पर बने हुए हैं. दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम 13 पायदान के फायदे से बल्लेबाजी सूची में 41वें स्थान पर और आल राउंडर सूची में 16 पायदान के लाभ से 32वें नंबर पर पहुंच गये हैं. दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग में तीन मैच की श्रृंखला में नीदरलैंड को 2-0 से मात दी थी.

न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स बल्लेबाजी सूची में दो पायदान के फायदे से 69वें स्थान पर पहुंच गये. वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव ने भी बल्लेबाजी सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि हार्दिक पंड्या आल राउंडर सूची में अपने दूसरे स्थान पर कायम हैं. बांग्लादेश के लिटन दास एक स्थान के फायदे से 21वें नंबर पर पहुच गये जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. गेंदबाजी सूची में महीश तीक्ष्णा तीन पायदान के लाभ से 10वें जबकि बांग्लादेश के तास्किन अहमद तीन पायदान के फायदे से 36वें स्थान पर पहुंच गये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu