भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Apr 2023 03:10 PM
भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना…

ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के किए दर्शन। पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के लिए सुख शांति, समृद्धि की कामना की।

बता दें कि प्रियंका गांधी जगदलपुर एयरपोर्ट से सिटी कोतवाली-कुम्हारपारा सड़क से होते हुए लाल बाग मैदान पहुंचेगीं। सुरक्षा को लेकर बस्तर में 3 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। अन्य जिलों से भी जवानों को बुलाया गया है। IG समेत 6 से 7 IPS तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल से बाहर सड़क तक तीन लेयर में सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, उनके दौरे के बाद कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। प्रियंका के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने सभी तरह की तैयारी कर ली है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav