सजा पूरी होने से पहले रिहा हुए कैदी, रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के आरोप में तीन अधिकारी निलंबित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Apr 2022 07:54 PM
सजा पूरी होने से पहले रिहा हुए कैदी, रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के आरोप में तीन अधिकारी निलंबित
ऑडियो सुनें

नासिक. नासिक रोड केंद्रीय कारागार में कम से कम तीन कैदियों की शीघ्र रिहाई के संबंध में रिकॉर्ड बदलने के आरोप में जेल के दो अधिकारियों और एक क्लर्क को निलंबित किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. तीनों के खिलाफ सरकार को धोखा देने का मामला दर्ज किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद अतिरिक्त महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक ने इस सप्ताह के शुरू में जेल अधिकारी श्यामराव अश्रुबा गीते और माधव कामाजी खैरगे और क्लर्क सुरेश जयराम दबेराव के निलंबन का आदेश जारी किया था. सूत्रों ने बताया कि निलंबित र्किमयों ने व्हाइटनर का उपयोग करके रिकॉर्ड में विभिन्न बदलाव किए थे, जिससे कैदियों को सजा पूरी होने से पहले रिहा कर दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu