सूडान में संघर्ष तीसरे दिन भी जारी, 97 आम लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Apr 2023 09:48 PM
सूडान में संघर्ष तीसरे दिन भी जारी, 97 आम लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

खार्तूम. सूडान पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना तथा एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा और पिछले दो दिन में इस संघर्ष में 97 आम लोगों की मौत हुई है. देश की राजधानी खार्तूम और इसके निकटवर्ती शहर ओमडर्मन में हवाई हमले और गोलाबारी तेज हो गई. सैन्य मुख्यालय के पास भीषण एवं लगातार गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं. लोगों ने घरों में बिजली गुल होने और लूटपाट की घटनाओं की सूचना दी.

संघर्ष में हताहतों की संख्या पर नजर रख रहे लोकतंत्र समर्थक समूह ‘सूडान डॉक्टर्स ंिसडिकेट’ ने सोमवार को बताया कि शनिवार को संघर्ष शुरू होने के बाद से 97 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. देश की सेना और उसके पूर्व साझेदार एवं अब प्रतिद्वंद्वी ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स समूह’ (आरएसएफ) के बीच महीनों के तनाव के बाद यह संघर्ष हुआ है.

अब्दुल फतह अल बुरहान के नेतृत्व वाली सेना ने एक बयान में आरएसएफ के साथ बातचीत से इनकार करते हुए इसे भंग करने की बात कही है और इसे ‘बागी मिलिशिया’ करार दिया है. वहीं, अर्द्धसैनिक समूह ‘आरएसएफ’ ने सशस्त्र बलों के प्रमुख को ‘अपराधी’ बताया है. वर्ष 2021 में देश में तख्तापलट हुआ था और अब इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि दोनों के बीच संघर्ष जारी रह सकता है. सशस्त्र बलों में एकीकरण को लेकर जनरल मोहम्मद हमदान दागालो की अगुवाई वाले आरएसएफ के साथ सहमति न बन पाने की वजह से यह तनाव उत्पन्न हुआ है.

सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत वोल्कर पर्थेस ने बताया कि बुरहान और दागालो ने मानवीय आधार पर रविवार दोपहर संघर्ष तीन घंटे के लिए रोकने पर सहमति जताई थी, लेकिन राजधानी खार्तूम में ंिहसा जारी रहीं. निवासियों ने बताया कि रात में उन्होंने भीषण विस्फोटों, गोलीबारी और आरएसएफ के ठिकानों पर हवाई हमले की आवाज सुनी. ये संघर्ष ऐसे समय में हो रहा है, जब सूडान के लोग रमजान के पवित्र महीने के समापन पर छुट्टियां मनाने की तैयारी कर रहे हैं.

खार्तूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सरकारी टेलीविजन मुख्यालय के आसपास भी संघर्ष की सूचना मिली है. एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि आरएसएफ लड़ाकों के साथ संघर्ष दिन में सैन्य मुख्यालय के पास शुरू हुआ. उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में राजधानी के हवाई अड्डे के ऊपर आसमान में काले धुएं के बादल दिखाई दिए. ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ ने इस चित्रों का विश्लेषण किया है. ‘मैक्सर टेक्नोलॉजीज’ की तस्वीरों में दो बड़े विमानों में आग लगी दिखाई दे रही है और चार अन्य विमान क्षतिग्रस्त हैं. विमानन कंपनियों ने सूडानी राजधानी के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं.

सेना और आरएसएफ ने खार्तूम और अन्य अहम जगहों के अपने नियंत्रण में होने का दावा किया है, लेकिन उनके दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्ट नहीं हो पायी है. हाल के महीनों में दोनों जनरल के साथ बातचीत करने वाले लोकतंत्र समर्थक ब्लॉक के प्रवक्ता खालिद उमर ने चेतावनी दी थी कि यह संघर्ष युद्ध और देश के पतन का कारण बन सकता है.

इस बीच, सूडान पर ंिहसा समाप्त करने को लेकर कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, अरब लीग के प्रमुख और अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख सहित शीर्ष राजनयिकों ने दोनों पक्षों से लड़ाई बंद करने का आहृवान किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu