बेटे अर्जुन के IPL डेब्यू पर पिता सचिन तेंदुलकर का इमोशनल मैसेज वायरल, जानिए क्या लिखा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Mon, 17 Apr 2023 10:05 AM
बेटे अर्जुन के IPL डेब्यू पर पिता सचिन तेंदुलकर का इमोशनल मैसेज वायरल, जानिए क्या लिखा
ऑडियो सुनें

वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए इस मुकाबले से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी क्रिकेट लीग-आईपीएल में अपना डेब्यू किया.

अर्जुन ने मुंबई की ओर से अपने डेब्यू मैच में 2 ओवर फेंके और 17 रन दिए. हालांकि उन्हें आईपीएल के अपने पहले मैच में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.

बेटे अर्जुन के IPL डेब्यू पर अब पिता सचिन तेंदुलकर का इमोशनल मैसेज सामने आया है. सचिन ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, ” अर्जुन, आज आपने एक क्रिकेटर के रूप में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है. आपके पिता के रूप में, जो आपसे प्यार करता है और खेल के प्रति जुनूनी है.”

उन्होंने आगे लिखा, ” मुझे पता है कि आप खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसका वह हकदार है. इसके बदले में ये खेल आपको प्यार करेगा. आपने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और मुझे यकीन है कि आप ऐसा करना जारी रखेंगे. यह एक खूबसूरत यात्रा की शुरुआत है. शुभकामनाएं!”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news