
IPL 2023: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल के प्रदर्शन से खुश नहीं है। राहुल पावरप्ले में तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। शुरुआती छह ओवरों में उनकी धीमी बल्लेबाजी की आलोचना पीटरसन ने की है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि पावरप्ले में राहुल की बैटिंग देखना सबसे बोरिंग चीज है।
राहुल को लेकर पीटरसन ने क्या कहा?
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीटरसन ने आईपीएल कमेंट्री के दौरान राहुल की खिंचाई की। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कथित तौर पर कहा, “केएल राहुल को बल्लेबाजी करते देखना अब तक की सबसे उबाऊ चीज है।” पीटरसन के इस बयान की चर्चा मैच के बाद लगातार हो रही है। उनके बयान में कुछ हद तक सच्चाई भी है।



