जेल में कैद नवाब मलिक को MVA सरकार में शामिल रखना महाराष्ट्र का अपमान : भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Apr 2022 05:51 PM
जेल में कैद नवाब मलिक को MVA सरकार में शामिल रखना महाराष्ट्र का अपमान : भाजपा
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि जेल में रहने के बावजूद महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी (एमवीए) सरकार में नवाब मलिक को मंत्री बनाए रखना राज्य का अपमान है. मलिक को फरवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों से कथित रूप से संबद्ध एक संपत्ति सौदे को लेकर गिरफ्तार किया था. मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मलिक की जमानत 15 मार्च को बंबई उच्च न्यायालय और शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दी.

भाजपा की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नवाब मलिक को कैबिनेट मंत्री के रूप में बनाए रखकर राज्य का अपमान किया है. मलिक जेल में हैं और उनकी जमानत याचिका को उच्चतम न्यायालय ने भी खारिज कर दिया है. जांच एजेंसी ने हजारों पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया है.

उपाध्ये ने कहा, ‘‘पैसे की आपूर्ति कर दाऊद इब्राहिम की गतिविधियों में मदद करने के आरोपों का सामना कर रहे मलिक ने सबसे लंबे समय तक जेल में रहने के बावजूद अपने मंत्री पद को बरकरार रख कर एक रिकॉर्ड बनाया है. जो लोग राज्य की अस्मिता की रक्षा करने का ंिढढोरा पीटते हैं, वे अपने कैबिनेट सहयोगी मलिक के साथ सहज महसूस करते हैं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu