बैडमिंटन: सिंधू, श्रीकांत, त्रिसा, गायत्री प्री क्वार्टर फाइनल में, सेन बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Apr 2023 07:38 PM
बैडमिंटन: सिंधू, श्रीकांत, त्रिसा, गायत्री प्री क्वार्टर फाइनल में, सेन बाहर
ऑडियो सुनें

दुबई. भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बुधवार को पहले दौर से बाहर हो गए जबकि ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए . राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने इंडोनेशिया की लैनी त्रिया मायासारी और रिबका सुगिआर्तो को 17 . 21, 21 . 17, 21 . 18 से मात देकर अंतिम 16 में जगह बनाई .

मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में उपविजेता रही पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू ने चीनी ताइपे की वेन चि सू को 21 . 15, 21 . 20 से हराया . अब उनका सामना विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज चीन की हान यूइ से होगा . विश्व चैम्पियनशिप में पूर्व रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत ने अदनान इब्राहिम को 21 . 13, 21 . 8 से हराया . अब वह दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी कोदाइ नाराओका से खेलेंगे .

वहीं त्रिसा और जॉली ने पहला गेम गंवाने के बाद दोनों ने दमदार वापसी की और दूसरे गेम में 5 . 0 की बढत बना ली . यह गेम जीतकर उन्होंने मुकाबला निर्णायक गेम में खींचा . तीसरे गेम में मुकाबला बराबरी का था और एक समय भारतीय जोड़ी पिछड़ रही थी  उन्होंने हालांकि शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी ने मिश्रित युगल के पहले दौर में मलेशिया के चान पेंग सुन और चिया यि सि को 21 . 12, 21 . 16 से हराया.

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सेन को दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी लोह कीन यू ने 21 . 7, 23 . 21 से हराया. बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 24वें स्थान पर खिसके सेन को कठिन ड्रॉ मिला था. मालविका बंसोड़ को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची ने 25 . 23, 21 . 19 से हराया.

पुरूष युगल में केपी गारगा और विष्णुवर्धन गौड़ को जापान के ताकुरो होकी और योग कोबायाशी ने 21 . 15, 21 . 17 से मात दी . वहीं पी एस रविकृष्णा और शंकर प्रसाद उदयकुमार को मलेशिया के मान वेइ चोंग और केइ वुन ती के हाथों 12 . 21, 17 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी. महिला एकल में आर्किष कश्यप को इंडोनेशिया की कोमांग यू काहिया देवी ने 21 .6, 21 . 12 से हराया . महिला युगल में अश्विनी भट और शिखा गौतम और हरिता एम तथा आशना रॉय भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu