लखनऊ. टीम इंडिया के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ आईपीएल के मैच के दौरान दाहिनी जांघ में चोट लगी है. राहुल को टीम फिजियो और एक साथी खिलाड़ी की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया . उनसे चला भी नहीं जा रहा था और कुछ समय तक वह दर्द के मारे मैदान पर ही लेट गए. उन्हें दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चोट लगी जब फाफ डु प्लेसी ने मार्कस स्टोइनिस की गेंद को एक्स्ट्रा कवर में खेला था. चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं चल सका है और देखना होगा कि वह बल्लेबाजी के लिये आते हैं या नहीं.
केएल राहुल की जांघ की मांसपेशी में चोट, मैदान से बाहर गए
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 May 2023 09:41 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 6 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने मनोज तिवारी और सुरभि, बोले- ‘असली शादी में कोई कैमरा वाला था ही नहीं’
- 2 बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: बीएनपी नेता राजू मोल्लाह की मौत, गोपालगंज में थाना और सांसद का घर फूंका गया
- 3 हिमाचल पटवारी परीक्षा 23 से 30 नवंबर तक: एडमिट कार्ड डाउनलोड के स्टेप्स, हेल्पलाइन और जरूरी निर्देश
- 4 VIDEO गलत दिशा से आ रही तेज रफतार अर्टिगा कार ने कार को ठोका, एक युवक की हालत गंभीर, तीन बाल बाल बचे
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: