बारिश से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल फाइनल के टॉस में विलंब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 May 2023 07:53 PM
बारिश से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल फाइनल के टॉस में विलंब
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. बारिश के कारण चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल के टॉस में विलंब हो गया. टॉस से आधा घंटा पहले बारिश शुरू हो गई . मैदानर्किमयों ने तुरंत पिच पर दो अलग अलग कवर डाले . इसके अलावा तेज गेंदबाजों के रनअप पर भी कवर डाले गए.

इसके बाद बारिश तेज हो गई और बिजली भी कड़कने लगी जिससे मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शक कवर तलाशते नजर आये . मुख्य पिच के पास जहां कवर नहीं डला था, वहां पानी जमा हो गया. अगर स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 56 मिनट तक पांच ओवर का मैच भी संभव नहीं हुआ तो फाइनल कल खेला जा सकता है. अगर मैच नौ बजकर 40 मिनट पर भी शुरू होता है तो पूरा खेला जायेगा.

नियमों के अनुसार आईपीएल फाइनल में बारिश आती है तो मैच अगले दिन खेला जा सकता है . रिजर्व दिन पर भी बारिश आती है और खेल नहीं हो सकता है तो लीग चरण में शीर्ष रहने वाली टीम विजयी होगी . गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस लीग चरण में शीर्ष पर थी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu