कांकेर: एसएसबी जवान गलती से खुद की राइफल की गोली से हुआ घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Jun 2023 07:50 PM
कांकेर: एसएसबी जवान गलती से खुद की राइफल की गोली से हुआ घायल

ऑडियो सुनें

कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सोमवार सुबह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान गलती से खुद की इंसास राइफल से चली गोली से घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुमपाल गांव के करीब इंसास राइफल से गोली चलने से एसएसबी का जवान इंद्रजीत यादव घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए एसएसबी के दल को शिविर से रवाना किया गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब जवान तुमपाल गांव के करीब थे तभी आरक्षी इंद्रजीत यादव ने गलती से अपनी र्सिवस इंसास राइफल से गोली चला दी, जो उसके कंधे पर लगी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ ले जाया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यादव की हालत स्थिर है और उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है.

By Yogesh Kumar Sahu