कोरबा : सड़क के किनारे बैठे चार लड़कों को ट्रक ने कुचला, मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Jun 2023 07:45 PM
कोरबा : सड़क के किनारे बैठे चार लड़कों को ट्रक ने कुचला, मौत
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ. के कोरबा जिले में सड़क के किनारे बैठकर बात कर रहे चार लड़कों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैतमा गांव के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर ट्रक से कुचलकर नितेश कुमार पटेल (17), निर्मल सिंह टेकाम (16), यशवंत कुमार पटेल (17) और प्रकाश कुमार प्रजापति (17) की मौत हो गई है.

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार, सोमवार देर रात चारों लड़के सड़क के किनारे बात कर रहे थे. इनमें से दो लड़के सड़क के किनारे नीचे बैठे थे और दो अन्य एक मोटरसाइकिल पर थे. इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल को वहां भेजा गया जिसने घायल युवक को अस्पताल भेजा लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu