छत्तीसगढ़ सरकार ने भयंकर गर्मी के चलते विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 26 जून तक बढ़ाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Jun 2023 06:19 PM
छत्तीसगढ़ सरकार ने भयंकर गर्मी के चलते विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 26 जून तक बढ़ाया
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने भयंकर गर्मी के मद्देनजर विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 26 जून तक बढ़ाने का बुधवार को फैसला किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पहले विद्यालयों को 16 जून को खोलने का कार्यक्रम था.  अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबंधित अधिकारियों को उच्च तापमान एवं लू से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्रीष्मकावकाश बढ़ाने का निर्देश दिया है.

उन्होंने बताया कि स्कूली शिक्षा विभाग इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करेगा. यहां मौसम विभाग ने मंगलवार को अनुमान व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्से में छिटपुट स्थानों पर अगले चार दिनों तक लू चलेगी. उसने अगले चार दिनों के दौरान राज्य में छिटपुट जगहों पर 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने , बिजली चमकने एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी व्यक्त की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav