पूर्व केबिनेट मंत्री कुंवर भानूप्रताप सिंह का निधन, रायपुर के निजी चिकित्सालय में ली आखिरी सांस…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Jun 2023 03:26 PM
पूर्व केबिनेट मंत्री कुंवर भानूप्रताप सिंह का निधन, रायपुर के निजी चिकित्सालय में ली आखिरी सांस…

ऑडियो सुनें

रायगढ़: रायगढ़ राजपरिवार के स्व महाराजा चक्रधर सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र कुंवर भानूप्रताप सिंह का 90 वर्ष की उम्र में आज 14 जून को तकरीबन 12 बजकर 10 मिनट में रायपुर के निजी चिकित्सालय में दुखद निधन हो गया। वे कुछ दिनों से काफी अस्वस्थ थे।

विनम्रता के धनी व्यवहार कुशल हँसमुख मिजाज और हर किसी का दिल जीत लेने में अग्रणी रहने वाले ब्रम्हलीन भानूप्रताप सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उनके दुखद निधन की खबर सुनकर जिलेवासी व परिजन स्तब्ध हैं। उनकी सुपुत्री राजकुमारी विजयश्री सिंह ने बताया कि आज शाम तक उनके पार्थिव शरीर को रायपुर से रायगढ़ लाया जाएगा। फिर लोगों के अंतिम दर्शन के पश्चात सम्मान के साथ राजपरिवार मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी।

By Nandkishoryadav