‘फुकरे 3’ एक दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Jun 2023 08:03 PM
‘फुकरे 3’ एक दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ इस साल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की निर्माण कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर मंगलवार रात ‘फुकरे 3’ की रिलीज तारीख की जानकारी दी गई. आधिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा गया, ” जुगाड़ू लड़के एक दिसंबर 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में और हंसी, जुगाड़ व फुकरापंती के साथ.” ‘फुकरे 3’ इससे पहले सात सितंबर को रिलीज होने वाली थी.

फिल्म चार दोस्त हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मनजोत सिंह) और जफर (अली फजल) की कहानी है, जो आसानी से पैसे कमाने के लिए कई जुगाड़ करते हैं. फिल्म ‘फुकरे 3’ का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है. फिल्म के पहले दो हिस्सों का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था. इस फिल्म में स्थानीय गैंगस्टर भोली पंजाबन की भूमिका में रिचा चड्ढा और पंडित जी की भूमिका में पंकज त्रिपाठी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu