खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता अवतार सिंह की ब्रिटेन के अस्पताल में मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Jun 2023 08:14 PM
खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता अवतार सिंह की ब्रिटेन के अस्पताल में मौत
ऑडियो सुनें

लंदन. लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले में कथित रूप से शामिल रहे खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता अवतार सिंह पूर्बा उर्फ खांडा की बृहस्पतिवार सुबह र्बिमंघम स्थित एक अस्पताल में मृत्यु हो गयी. ब्रिटेन के एक सिख संगठन ने यह जानकारी दी. ब्रिटेन में खुद को सबसे बड़े सिख संगठनों में शामिल बताने वाले ‘सिख फेडरेशन यूके’ ने एक बयान में कहा है कि अवतार सिंह रक्त कैंसर से पीड़ित था और पिछले कुछ दिन से जीवन रक्षक प्रणाली पर था.

अवतार सिंह शुरू में अध्ययन वीजा पर वर्ष 2007 में ब्रिटेन गया था, लेकिन उसने 2012 में वहां शरण ले ली और तब से कभी वापस नहीं आया. आरोप हैं कि कुछ महीने पहले लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर लगे तिरंगे पर हमले करने समेत भारत-विरोधी अन्य गतिविधियों से उसके तार जुड़े थे. हालांकि, उसने इन आरोपों का खंडन किया था.

‘सिख फेडरेशन यूके’ के राष्ट्रीय प्रेस सचिव जसपाल सिंह ने एक बयान में कहा, ”बड़े दुख के साथ हम यह स्तब्ध कर देने वाली खबर साझा कर रहे हैं कि युवा कार्यकर्ता भाई अवतार सिंह खांडा (35) की आज सुबह र्बिमंघम के एक अस्पताल में मौत हो गयी.” अवतार सिंह ‘खालिस्तान लिबरेशन फोर्स’ (केएलएफ) के मारे जा चुके आतंकवादी कुलवंत सिंह खुखराना का बेटा था. खुखराना को एक मुठभेड़ में मारा गया था. संदेह था कि वह रंजोध सिंह नाम से केएलएफ का नेतृत्व कर रहा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu