कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ फिल्म ‘डेयरडेविल मुस्तफा’ को कर में छूट देने का फैसला किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Jun 2023 09:57 PM
कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ फिल्म ‘डेयरडेविल मुस्तफा’ को कर में छूट देने का फैसला किया
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ फिल्म ‘डेयरडेविल मुस्तफा’ को कर में छूट देने का फैसला किया है. यह फिल्म प्रतिष्ठित दिवंगत लेखक पूर्णचंद्र तेजस्वी की एक लघु कहानी पर आधारित है. फिल्म के निर्देशक शशांक सोघल ने हाल में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से फिल्म को कर में छूट देने की मांग की थी.

मुख्यमंत्री ने फिल्म को कर में छूट दे दी जिसके बाद फिल्म के टिकट को राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) से छूट मिल जाएगी.
सोघल ने सिद्धरमैया को लिखे पत्र में कहा था, ह्ल फिल्म सांप्रदायिक सद्भावना और एकता का संदेश देती है तथा लोगों ने इसकी तारीफ की है. तेजस्वी के पाठक, प्रशंसक और परिवार के सदस्य चाहते हैं कि फिल्म और इसका संदेश बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचे.ह्व ‘डेयरडेविल मुस्तफा’ को बनाने के लिए जनता से पैसा जुटाया गया था और यह 19 मई को रिलीज की गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu