सिंधू, साइना और श्रीकांत जीते, लक्ष्य बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप से बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Apr 2022 09:09 PM
सिंधू, साइना और श्रीकांत जीते, लक्ष्य बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप से बाहर
ऑडियो सुनें

मनीला. ओलंपिक पदक विजेताओं पीवी सिंधू और साइना नेहवाल ने बुधवार को यहां बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप में कड़े मुकाबले में अपने पहले दौर के प्रतिद्वंद्वियों को हराया लेकिन लक्ष्य सेन और बी साई प्रणीत हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए.

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को चीनी ताइपे की पाइ यू पो के खिलाफ काफी मशक्कत करनी पड़ी. चौथी वरीय भारतीय खिलाड़ी हालांकि महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में पहला गेम गंवाने के बाद एक घंटा और 17 मिनट में 18-21 27-25 21-9 से जीत दर्ज करने में सफल रही. चोट के बाद वापसी कर रही लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने दक्षिण कोरिया की सिम यूजिन को कड़े मुकाबले में 21-15 17-21 21-13 से शिकस्त दी.

विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता लक्ष्य हालांकि चीन के गैरवरीय ली शी फेंग के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गए. पांचवें वरीय भारतीय खिलाड़ी को पुरुष एकल के 56 मिनट तक चले मुकाबले में फेंग के खिलाफ 21-12 10-21 19-21 से हार का सामना करना पड़ा. दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत को भी पहले दौर में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ सीधे गेम में 17-21 13-21 से हार झेलनी पड़ी.

सातवें वरीय किदांबी श्रीकांत ने मलेशिया के टीजे योंग एनजी को सीधे गेम में हराकर पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया. श्रीकांत ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 22-20 21-15 से हराया. वह अगले दौर में चीन के क्वालीफायर वेंग होंग येंग से भिड़ेंगे. आर्किष कश्यप भी महिला एकल में जापान की शीर्ष वरीय अकाने यामागुची के खिलाफ 15-21 9-21 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई.

अश्विनी भट के और शिखा गौतम तथा सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर की महिला युगल जोड़ी भी सीधे गेम में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. अश्विनी और शिखा को अना ंिचग यिक चियोंग और तियोह मेइ ंिशग की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 19-21 12-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि सिमरन और रितिका को पियरी टेन और मुरलीथरन थिन्नाह की मलेशिया की सातवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 15-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा.

 

 

 

 

 

 

 

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu