रायगढ़ : यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 26 यात्री घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 07:16 PM
रायगढ़ : यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 26 यात्री घायल
ऑडियो सुनें

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में निजी यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 26 यात्री घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक निजी यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने 26 यात्री घायल हो गए. उन्होंने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे रायगढ़ से 40 किलोमीटर दूर घरघोड़ा क्षेत्र में दर्री डीपा रेलवे पुल के डिवाइडर से एक यात्री बस टकरा गई. बस रायगढ़ से लैलूंगा जा रही थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

उन्होंने बताया कि घायल आठ यात्रियों को रायगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है. इनमें से दो की हालत गंभीर है. वहीं 18 यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, उन्हें घरघोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया. पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu