तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की हुई बाईपास सर्जरी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Jun 2023 11:59 AM
तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की हुई बाईपास सर्जरी…
ऑडियो सुनें

चेन्नई: तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की यहां एक निजी अस्पताल में बाईपास सर्जरी की गई और उनका रक्त प्रवाह सामान्य है। एक निजी अस्पताल ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘कावेरी अस्पताल’ की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, मंत्री की सुबह दिल की ‘कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी’ हुई।

बुलेटिन में कहा गया, ‘‘उनका रक्त प्रवाह अभी सामान्य है और वह (चिकित्सकों की) निगरानी में हैं।’’ प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले सप्ताह ‘नौकरी के बदले नकदी’ कथित घोटाले के में बालाजी को गिरफ्तार किया था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शुरू में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अदालत के आदेश के बाद एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav