लापता पनडुब्बी को ढूंढने के दौरान टाइटैनिक के पास मलबा पाया गया : अमेरिकी तटरक्षक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 22 Jun 2023 10:19 PM
लापता पनडुब्बी को ढूंढने के दौरान टाइटैनिक के पास मलबा पाया गया : अमेरिकी तटरक्षक
ऑडियो सुनें

बोस्टन(अमेरिका). अमेरिकी तटरक्षक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके एक उपकरण ने लापता पनडुब्बी को ढूंढने के दौरान टाइटैनिक के पास मलबा पाया है. ‘टाइटन’ नाम की इस पनडुब्बी में पांच लोग सवार थे. टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए रविवार को यात्रा पर रवाना हुई पनडुब्बी के लापता होने के बाद उसमें ऑक्सीजन उपलब्धता की 96 घंटे की महत्वपूर्ण समय सीमा बृहस्पतिवार को पार हो गई.

उत्तर अटलांटिक में अपनी यात्रा पर पनडुब्बी के रवाना होते समय चालक दल के पास केवल चार दिन के लिए ही ऑक्सीजन थी.
विशेषज्ञों ने कहा है कि यह एक अनुमान है और यदि पनडुब्बी में सवार लोग ऑक्सीजन संरक्षित करने के उपाय करते हैं तो यह समय सीमा बढ. सकती है. और यह भी मालूम नहीं है कि रविवार सुबह पनडुब्बी के लापता हो जाने के बाद से वे जीवित भी हैं, या नहीं.
उल्लेखनीय है कि टाइटैनिक दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प इंजन चालित यात्री जहाज था. अप्रैल 1912 में अटलांटिक महासागर में अपनी पहली यात्रा पर रवाना होने के चार दिन बाद यह एक हिम शैल से टकराने के बाद डूब गया था. पिछले साल रोड आइलैंड के तट के पास इस जहाज का मलबा पाया गया था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu