जवान को शादी के लिए समय पर घर पहुंचाने की खातिर विशेष एयरलिफ्ट का आदेश

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Apr 2022 07:34 PM
जवान को शादी के लिए समय पर घर पहुंचाने की खातिर विशेष एयरलिफ्ट का आदेश
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की एक दूरस्थ चौकी पर तैनात एक जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए बृहस्पतिवार को एक हेलीकॉप्टर की विशेष उड़ान संचालित की, ताकि वह अपनी शादी के लिए 2,500 किलोमीटर दूर ओडिशा में स्थित अपने घर पर समय से पहुंच सके।

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में एक ऊंचाई वाली चौकी पर तैनात 30 वर्षीय कांस्टेबल नारायण बेहरा की शादी दो मई को होनी तय है। उन्होंने कहा कि इस समय एलओसी चौकी बर्फ से ढकी हुई है और कश्मीर घाटी के साथ इसका सड़क संपर्क फिलहाल बंद है। इन स्थानों पर तैनात सैनिकों के लिए सैन्य हवाई उड़ान ही परिवहन का एकमात्र उपलब्ध साधन है।

अधिकारी ने बताया कि जवान के माता-पिता ने हाल ही में यूनिट कमांडरों से संपर्क किया। वे ंिचतित थे, क्योंकि उक्त तिथि के लिए सभी तैयारियां कर ली गई थीं। उन्हें लग रहा था कि उनका बेटा अपनी शादी के लिए समय से नहीं पहुंच पाएगा।

मामला बीएसएफ के महानिरीक्षक (कश्मीर फ्रंटियर) राजा बाबू ंिसह के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने आदेश दिया कि श्रीनगर में तैनात बल का एक हेलीकॉप्टर जिसका नाम चीता है, तुरंत बेहरा को एयरलिफ्ट करे।

हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार तड़के बेहरा को श्रीनगर ले आया। वह अब ओडिशा के ढेंकनाल जिले के आदिपुर गांव में अपने घर जा रहे हैं।
ंिसह ने बताया कि उन्होंने हवाई सेवा को मंजूरी इसलिए दी क्योंकि सैनिकों का कल्याण उनकी ”पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता” है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav