भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा कोरिया ओपन में 28वें स्थान पर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 24 Jun 2023 05:09 PM
भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा कोरिया ओपन में 28वें स्थान पर…
ऑडियो सुनें

चियोनान: भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा ने शनिवार को यहां कोलोन कोरिया ओपन के तीसरे दौर में छह ओवर 75 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 28वें स्थान पर चल रहे हैं। टूर्नामेंट में सात भारतीय गोल्फरों में से दो ही दूसरे दौर के बाद कट में जगह बना सके थे। चिक्कारंगप्पा (69-73-75) ने पहले दौर में दो अंडर 69 का कार्ड बनाया था जिससे वह पहले दिन शीर्ष पांच में शामिल थे।

कट में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय हनी बेसोया (73-72-75) हैं जो सात ओवर से संयुक्त 41वें स्थान पर चल रहे हैं। विराज मदप्पा (74-76), एसएसपी चौरसिया (74-76), करणदीप कोच्चर (80-71), अजीतेश संधू (77-76) और राहिल गंगजी (76-77) कट में जगह बनाने से चूक गये।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav