बारात में जिंदा कोबरा के साथ ‘नागिन डांस’ भारी पड़ा, पांच हिरासत में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Apr 2022 07:53 PM
बारात में जिंदा कोबरा के साथ ‘नागिन डांस’ भारी पड़ा, पांच हिरासत में
ऑडियो सुनें

बारीपदा. ओडिशा के मयूरभंज जिले में बारात में ‘मैं नागिन….’ गाने पर जिंदा कोबरा सांप के साथ डांस करना पांच लोगों को भारी पड़ गया. उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित रूप से दिख रहा है कि बुधवार रात को करंजिया शहर में बाराती संपेरे की बांस की टोकरी के साथ नाच रहे हैं जिसका ढक्कन खुला है जिसमें से सांप दिख रहा है. उन्होंने इसे किराये पर लिया था.

इससे दहशत में आए स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया जिन्होंने मौके पर पहुंच कर कोबरा को मुक्त कराया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सांप का दुरुपयोग करने के लिए संपेरे समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है . उन्होंने कहा कि पूछताछ की जा रही है और वन्यजीव संरक्षण कानून 1982 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

सांप हेल्पलाइन के संयोजक शुभेंदु मलिक ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि सांप तेज आवाज में बज रहे संगीत की वजह से डरा हुआ है. उन्होंने कहा, ‘‘ संभवत: सपेरे ने कोबरा के जहर के दांत भी निकाल दिए होंगे जो अवैध है. मैं इस तरह के जघन्य कृत्य करने देने के लिए दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं. संभवत: यह देश में अपनी तरह का पहला मामला है. ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu