अर्जुन अटवाल जॉन डीरे क्लासिक में कट से चूके…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 08 Jul 2023 03:03 PM
अर्जुन अटवाल जॉन डीरे क्लासिक में कट से चूके…
ऑडियो सुनें

सिल्विस: भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल अंतिम नौ होल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और यहां दूसरे दौर में छह ओवर 77 का निराशाजनक कार्ड खेलकर पीजीए टूर की प्रतियोगिता जॉन डीरे क्लासिक में कट से चूक गए। पीजीए टूर और पीजीए टूर चैंपियंस (वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए) दोनों में भाग ले रहे अटवाल ने पहले दौर में इवन पार 71 का स्कोर बनाया था लेकिन दूसरे दौर में अंतिम नौ होल में उन्होंने दो डबल बोगी और दो बोगी की जिससे उनका कट में जगह बनाना मुश्किल हो गया था।

अटवाल का कुल स्कोर छह ओवर रहा जबकि कट चार अंडर पर गया। कैमरन यंग ने शुक्रवार को दूसरे दौर में सात अंडर 64 का कार्ड खेला और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पर दो शॉट की बढ़त बना रखी है। उनका कुल स्कोर 13 अंडर 129 है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav