आज का राशिफल:- सोमवार 10 जुलाई 2023

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 10 Jul 2023 10:06 AM
आज का राशिफल:- सोमवार 10 जुलाई 2023
ऑडियो सुनें

पंचांग
श्रावण मासे,, कृष्ण पक्ष,
तिथि अष्टमी 18:43:29
नक्षत्र रेवती 18:57:56
योग अतिगंड 12:31:42
करण बालव 07:16:40
करण कौलव 18:43:29
वार सोमवार
चन्द्र राशि मीन 18:57:56
चन्द्र राशि मेष 18:57:56
सूर्य राशि मिथुन
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर नल,
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खराब व्यवहार के कारण झगड़े-विवाद हो सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें। आकस्मिक धनलाभ होगा। समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक खर्च से आप परेशान हो सकते हैं। जलाशय से दूर रहना हितकर है।

वृष राशि:- नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग हैं। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि:- आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा।

कर्क राशि:- आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। शारीरिक थकान हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।

सिंह राशि:- आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देगा।

कन्या राशि:- आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

तुला राशि:- शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग होगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृश्चिक राशि:- आज का दिन स्फूर्ति और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-संबंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

धनु राशि:- आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे। आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हो, ध्यान रखें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। आंख में पीड़ा हो सकती है। खर्च अधिक हो सकता है। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे।

मकर राशि:- आकस्मिक धन प्राप्ति से आपका दिन अत्यंत आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग हैं। उत्तम भोजन और वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा।

कुम्भ राशि:- कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। पिता के साथ मतभेद हो सकता है। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।

मीन राशि:- आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव हो सकता है। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है। भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav