बंगाल को हिंसा, भ्रष्टाचार से लड़ने की जरूरत : राज्यपाल बोस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 11 Jul 2023 07:04 PM
बंगाल को हिंसा, भ्रष्टाचार से लड़ने की जरूरत : राज्यपाल बोस
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने मंगलवार को कहा कि राज्य के दो दुश्मन हैं- हिंसा व भ्रष्टाचार, और राजनीतिक दलों को इनसे लड़ना चाहिए. बोस ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया के दौरान हिंसा की घटनाओं की निंदा की जिनमें 15 लोग मारे गए. अभी वोटों की गिनती जारी है.

बोस ने यहां राजभवन में कहा, “पूरे बंगाल के लिए दो सूत्री एजेंडा है… राजनीतिक संबद्धताओं के इतर. दो साझा दुश्मनों के खिलाफ लड़ें. पहला दुश्मन हिंसा है और दूसरा भ्रष्टाचार है.” राज्यपाल ने कहा कि उन्हें यकीन है कि राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध होगा. उन्होंने कहा, “राजनीतिक दलों को यह समझना चाहिए कि चुनाव किसी की शारीरिक ताकत परखने का आधार नहीं हैं. चुनाव मतपत्र के जरिये लड़ा जाना चाहिए, गोली से नहीं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu