
बैंकॉक. अभिषेक पाल ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के पदक का खाता खोलते हुए बुधवार को यहां प्रतियोगिताओं के पहले दिन कांस्य पदक जीता. अभिषेक ने 10 हजार मीटर पैदल चाल में 29 मिनट 33.26 सेकेंड के साथ के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया. वह जापान के रेन तजावा (29 मिनट 18.44 सेकेंड) और कजाखस्तान के कोएच किमुताइ शैड्रैक (29 मिनट 31.63 सेकेंड) के बाद तीसरे स्थान पर रहे.



