लगता है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर ‘मौन व्रत’ पर रहने की शपथ ले ली है: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Jul 2023 09:29 PM
लगता है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर ‘मौन व्रत’ पर रहने की शपथ ले ली है: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली में बाढ. जैसी स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पेरिस से गृह मंत्री अमित शाह को फोन करना अच्छी बात है, लेकिन उन्होंने अमेरिका के दौरे के समय मणिपुर हिंसा को लेकर ऐसा क्यों नहीं किया था. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर पूरी तरह मौन व्रत पर रहने की शपथ ले ली है.

उन्होंने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री ने दिल्ली में बाढ. की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पेरिस से गृह मंत्री को फोन किया. यह अच्छा है कि उन्होंने इतनी चिंता की. जब वह अमेरिका में थे और मणिपुर जल रहा था तब ऐसी कोई कॉल क्यों नहीं की गई?” रमेश ने आरोप लगाया, ”वह अभी जब फ्रांस में हैं तब भी मणिपुर जल रहा है. लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने मणिपुर पर पूरी तरह मौन व्रत पर रहने की शपथ ले ली है.”

चीते की मौत, उम्मीद है कि संरक्षण विज्ञान राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रहेगा : कांग्रेस

कांग्रेस ने अफ्रीका से लाए गए एक और चीते की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि यह उम्मीद जी का सकती है कि संरक्षण विज्ञान राजनीतिक प्रभाव मुक्त रहेगा. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ”आज का दिन चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण होने से खुशियों से भरा हुआ होना चाहिए था. लेकिन दुख की बात है कि अभी ख.बर आई कि कूनो में 8वें चीते की मौत हो गई है. विशेषज्ञ समूह निश्चित रूप से इस बात की जांच कर रहा होगा कि बार-बार ऐसे क्यों हो रहा हैं.”

उन्होंने कहा, ”बस यही उम्मीद की जा सकती है कि संरक्षण विज्ञान राजनीतिक प्रभाव से उपर रहेगा.” अफ्रीका से लाए गए नर चीता सूरज की शुक्रवार को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में मौत हो गई. वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस साल मार्च से श्योपुर जिले के पार्क में मरने वाले चीतों की संख्या आठ हो गई है. तीन दिन पहले ही पार्क में अफ्रीका से लाए गए नर चीते तेजस की मौत हो गयी थी.

भाजपा के वीडियो में कुछ भारतीय क्षेत्रों को चीन और पाकिस्तान का हिस्सा बताया जाना संप्रभुता से खिलवाड़: कांग्रेस

कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके कई नेताओं के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट एक एनिमेटेड वीडियो में भारत के कुछ क्षेत्रों को चीन और पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दर्शाया गया है जो देश की संप्रभुता और अखंडता के साथ खिलवाड़ है. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

सुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा, ”आज दिन में करीब एक बजे भाजपा के हैंडल से एक एनीमेशन वीड­यिो ट्वीट क­यिा गया. इस वीड­यिो में भारत की जमीन का ह­स्ि­सा चीन और पाक­स्ि­तान में दिखाया गया है. अब वे ट्वीट ड­लिीट कर भाग गए हैं.” उन्होंने आरोप लगाया, ”भाजपा ने भारत की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया है, यह गलती नहीं गुनाह है. मोदी सरकार द्वारा लाई गई ‘भू-स्थानिक सूचना विनियमन विधेयक’ के अनुसार- कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और एजेंसी, अगर भारत के नक्शे के साथ खिलवाड़ करे तो उसे 100 करोड़ रुपये का जुर्माना और सात साल की सजा होगी. सवाल यह है कि भारतीय जनता पार्टी में जेल कौन जाएगा?” सुप्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को माफी मांगनी चाहिए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu