महान क्षण है ‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण: जाकिर हुसैन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Jul 2023 02:10 PM
महान क्षण है ‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण: जाकिर हुसैन
ऑडियो सुनें

मुंबई: तबला वादक जाकिर हुसैन ने ‘चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जाहिर की और इसे हर भारतीय के लिए ‘‘एक महान क्षण’’ करार दिया। भारत ने शुक्रवार को अपने महत्वकांक्षी तीसरे चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया, जिसका लक्ष्य चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंंिडग’ की उपलब्धि हासिल करना है, जो अब तक केवल अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देश ही कर पाए हैं।

संगीत क्षेत्र के दिग्गज ने कहा कि चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण दक्षिण-पूर्वी एशिया की तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था और वैज्ञानिक शक्ति का एक सबूत है। उन्होंने कहा, ”यह हमारे जीवन का एक महान क्षण है। इंसान पहले भी चांद पर गए हैं और मुझे खुशी है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी काबिलियत को दुनिया के सामने सिद्ध किया है।”

हुसैन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”वे चांद पर जा रहे हैं और उम्मीद है कि वहां हमारा झंडा लगाएंगे, जो यह साबित करेगा कि हम दुनिया में मौजूद महाशक्तियों में से एक हैं। यह एक महान क्षण और शानदार चीज है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav