हरेली तिहार 2023: मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम, गेड़ी पर कलश सरपट चले सीएम बघेल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 17 Jul 2023 01:35 PM
हरेली तिहार 2023: मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम, गेड़ी पर कलश सरपट चले सीएम बघेल…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज हरेली का त्योहार (Hareli Tihar ) मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली की धूम देखी जा रहीहै। हरेली तिहार पर पारंपरिक रंग में मुख्यमंत्री निवास रंग गया है। खेती किसानी में काम आने वाले पारंपरिक औजार, यंत्रों पशुओं और चरवाहों के वस्त्रों, आभूषणों की प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां छत्तीसगढ़ के दुग्ध पदार्थों औऱ पशु चारे की विशाल रेंज दिखाई दी।

बघेल ने गौमाता की पूजा-अर्चना की और उन्हें घास खिलाया। बछिया का जन्म विगत 7 जून को हुआ है। इस बीच, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी पर चढ़कर सरपट चले। अपने हाथों में रखकर मुख्यमंत्री ने चलाया भौंरा। छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रचे बसे उनके बचपन की झलक आज इस कुशलता में दिख रही है। हरेली तिहार के मौके पर परंपरागत खेलों का भी सुंदर आयोजन होता आया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav