नयनतारा की फिल्म ‘जवान’ का पोस्टर जारी, शाहरुख ने उनके किरदार को तूफान से पहले की आंधी बताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Jul 2023 08:31 PM
नयनतारा की फिल्म ‘जवान’ का पोस्टर जारी, शाहरुख ने उनके किरदार को तूफान से पहले की आंधी बताया
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म “जवान” की सह-कलाकार नयनतारा का सोमवार को पोस्टर जारी किया और उनके किरदार को “तूफान से पहले की आंधी” करार दिया. “कोलमावु कोकिला”, “गजनी” और “नेत्रिकन्न” जैसी तमिल फिल्मों में अभिनय करने वाली नयनतारा ने एटली के निर्देशन में बनी फिल्म “जवान” में पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है. शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर, फिल्म में नयनतारा के किरदार की पहली झलक साझा की. फिल्म में विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं.

निर्माताओं के अनुसार, “जवान” एक एक्शन फिल्म है जो सामाजिक बुराइयों को खत्म करने निकले व्यक्ति के भावनात्मक सफर को बयां करती है. फिल्म में दीपिका पादुकोण अतिथि भूमिका में नजर आएंगी. ‘रेड चिलीज. एंटरटेनमेंट’ की फिल्म ‘जवान’ की निर्माता गौरी खान हैं. गौरव वर्मा सह-निर्माता हैं. फिल्म सात सितंबर को हिन्दी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu