सीमा हैदर के मामले में बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा खुफिया एजेंसियों ने…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 19 Jul 2023 06:18 PM
सीमा हैदर के मामले में बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा खुफिया एजेंसियों ने…

सीमा हैदर के मामले में बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा खुफिया एजेंसियों ने...

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर भारत पहुंची सीमा हैदर का मामला न सिर्फ भारत बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ यूपी एटीएस सीमा हैदर को संदिग्ध मानकर कड़ी पूछताछ कर रही है।

दूसरी ओर पाकिस्तान में भी सीमा हैदर का यूं भारत चले जाना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। पाकिस्तानी सीमा हैदर मामले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच एजेंसियों को अहम जानकारी मिली है। किसी तीसरे शख्स की मदद से पूरी तैयारी के साथ सीमा को भारतीय सीमा में दाखिल करवाया गया था। खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, सीमा ने बकायदा पूरी तैयारी के साथ अपना ड्रेसअप इस तरीके से किया था कि वह ग्रामीण भारतीय महिला लगे।

सीमा को इस तरीके से तैयार करने के लिए पेशेवर लोगों की मदद ली गई थी। सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए उसने अपने बच्चों को भी इसी तरीके से ड्रेसअप करवाया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, ऐसा ही तरीका ह्यूमन ट्रैफिकिंग यानि घरेलू सहायिका या जिस्मफरोशी रैकेट में शामिल महिलाएं भारत-नेपाल सीमा पार करने में इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा जिस धाराप्रवाह भाषा में सीमा लगातार बात कर रही है ऐसी ट्रेनिंग नेपाल में मौजूद पाकिस्तानी हैंडलर उन महिलाओं को देते हैं जिनको नेपाल बॉर्डर पार कराकर भारत में गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजा जाता है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  2. 2 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  3. 3 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  4. 4 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
By Nandkishoryadav