भारत ने दूसरे महिला एकदिवसीय में बांग्लादेश को 108 रन से हराया, श्रृंखला 1-1 से बराबर की

मीरपुर. भारत ने बुधवार को यहां शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 108 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी. भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स (86) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (52) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 228 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 35.1 ओवर में सिर्फ 120 रन पर ढेर हो गई.

भारत के लिए स्मृति मंधाना (36) और हरलीन देओल (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली. बांग्लादेश के लिए फरगाना हक (47) और रितु मंडल (27) ही भारतीय गेंदबाजों के सामने टिककर खेल पाए. जेमिमा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन रन देकर चार विकेट चटकाए. तीसरा और अंतिम एकदिवसीय शनिवार को यहीं खेला जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button