रोहित और जायसवाल के अर्धशतकों से भारत की अच्छी शुरूआत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Jul 2023 10:27 PM
रोहित और जायसवाल के अर्धशतकों से भारत की अच्छी शुरूआत
ऑडियो सुनें

पोर्ट ऑफ स्पेन.  सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारत को बिना किसी नुकसान के 121 रन तक पहुंचाया . जायसवाल 56 गेंद में 52 और कप्तान रोहित 102 गेंद में 63 रन बनाकर खेल रहे हैं . दोनों ने पहले टेस्ट में शतक जमाया था और एक बार फिर बड़ी साझेदारी की ओर बढ रहे हैं . भारत ने 26 ओवरों में 4 . 65 की औसत से रन बनाये हैं .

जायसवाल को पहले सत्र के आखिरी ओवर में जीवनदान मिला जब जैसन होल्डर की गेंद पर एलिक अथानाजे ने उनका कैच छोड़ा .
यह दोनों टीमों के बीच सौवां टेस्ट है . इस मौके पर दोनों कप्तानों को महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किये .
डोमिनिका की टर्न लेती पिच भारतीय गेंदबाजों को रास आई थी और लग रहा था कि यहां जीवंत पिच मिलेगी लेकिन क्यूरेटर ने पिच पर कोई घास नहीं छोड़ी .

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज टॉस जीतकर गेंदबाजी के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के फैसले को सही साबित नहीं कर सके . उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को शॉर्ट गेंदें फेंकी लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने उनका सहजता से सामना किया. जायसवाल को छठे ओवर में एक और मौका मिला लेकिन गली में उनका कैच छूट गया. रोहित ने 19वें ओवर में केमार रोच को छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया . दूसरी ओवर जायसवाल ने अलजारी जोसेफ को शॉट खेलकर पचासा पूरा किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu