नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया

मुंबई. अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार को कहा कि अपने जीवनसाथी को खोना ‘‘कठिन और दर्दनाक’’ था. अभिनेता ऋषि कपूर का 69 साल की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था. वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. नीतू कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि अपने पति के निधन के बाद खुद को व्यस्त रखने के लिए वह काम कर रहीं हैं और इससे उन्हें कुछ सुकून मिलता है.

नीतू ने लिखा, ‘‘ऋषि जी को हमें छोड़कर गए आज दो साल हो गए हैं. 45 साल तक साथ रहे अपने साथी को खोना ‘‘कठिन और दर्दनाक’’ था. इसके बाद खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखने के लिए मैं फिल्मों और टेलीविजन में काम कर रही हूं. इससे मुझे काफी मदद मिली है.’’उन्होंने लिखा, ‘‘ऋषि जी हमेशा याद किए जाएंगे और वह हमेशा सबके दिलों में रहेंगे.’’नीतू कपूर धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘‘जुग जुग जियो’’ में नजर आएंगी. फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button