विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ का ट्रेलर किया जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 21 Jul 2023 09:23 PM
विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ का ट्रेलर किया जारी
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आगामी सीरीज ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ का शुक्रवार को यहां ट्रेलर जारी किया.
अग्निहोत्री ने कहा कि इस सीरीज में उनकी 2022 की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए किया गया शोध, पुरानी वीडियो फुटेज और साक्षात्कार शामिल हैं. यह सीरीज सात भागों में डिजिटल मंच ‘ज.ी5’ पर रिलीज की जाएगी.

ज.ी5 ने एक बयान में कहा, ”यह सीरीज ऐसे ऐतिहासिक, जातीय और भू-राजनीतिक विवरणों पर प्रकाश डालती है, जिसमें उन घटनाओं, गलतियों, अपराधों और परिस्थितियों का वर्णन किया गया है, जिनके कारण 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों का नरसंहार और बड़े पैमाने पर पलायन हुआ था.” सीरीज के निर्माताओं के मुताबिक, इसमें इतिहासकारों, विशेषज्ञों, वास्तविक पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ की गई बातचीत शामिल है. अग्निहोत्री ने दावा किया कि ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ एक प्रकार का राष्ट्रीय संग्रह है जो भविष्य के लिए अहम दस्तावेज के रूप में काम करेगा.

फिल्मकार ने संवाददाताओं से कहा, ”हमने इतिहासकारों, सेना और पुलिस में अपनी सेवा दे चुके लोगों, कश्मीरी पंडितों, वीडियो में दर्ज पीड़ितों की कहानियों और हमारे द्वारा किए गए सभी शोध के दृष्टिकोण को सीरीज में शामिल किया है. हमने इसे एक साथ रखा है, जिसे भविष्य के लिए एक दस्तावेज के रूप में सहेजा जाएगा. यह एक प्रकार का राष्ट्रीय पुरालेख है, जिसे जी5 अब दुनिया के सामने ला रहा है. यह एक मूल्यवान, महत्वपूर्ण एवं अमूल्य दस्तावेज है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu