महाराष्ट्र में भूस्खलन के प्रति संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर बसाया जाए : उद्धव

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 22 Jul 2023 02:34 PM
महाराष्ट्र में भूस्खलन के प्रति संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर बसाया जाए : उद्धव
ऑडियो सुनें

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में भूस्खलन के प्रति संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर बसाया जाना चाहिए। उन्होंने रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन में बचे लोगों की तलाश में चलाए जा रहे बचाव अभियान के बीच यह टिप्पणी की।

इरशालवाड़ी के निवासियों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से उद्धव ने कहा कि उन्होंने भूस्खलन के प्रति संवेदनशील इलाकों में रह रहे ग्रामीणों को सुरक्षित जगहों पर बसाने की योजना बनाई थी। इरशालवाड़ी में भूस्खलन में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। उद्धव ने कहा, ह्लसिर्फ इरशालवाड़ी ही नहीं। ऐसे सभी इलाकों के लोगों को पास के सुरक्षित गांवों या क्षेत्र में बसाया जाना चाहिए।ह्व

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav