सोफिया स्मिथ के शानदार प्रदर्शन से अमेरिका ने वियतनाम को हराया…

आॅकलैंड: सोफिया स्मिथ के पहले हाफ में किए गए दो गोल की मदद से गत चैंपियन अमेरिका ने वियतनाम को 3-0 से हराकर महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पिछले दो बार का चैंपियन अमेरिका खिताब की हैट्रिक पूरी करने की कवायद में है। उसकी तरफ से तीसरा गोल ंिलडसे होरन ने किया।

अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। विश्व कप में पहली बार भाग ले रही अमेरिका की 14 खिलाड़ियों में से एक स्मिथ ने दिखा दिया कि आखिर उन्हें साल की सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी फुटबॉलर क्यों चुना गया था। उन्होंने अपना पहला गोल 14वें मिनट में कप्तान ंिलडसे होरन के पास पर किया और फिर पहले हाफ के इंजरी टाइम में दूसरा गोल दागा। इससे अमेरिका मध्यांतर तक 2-0 से आगे था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button