अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 की तैयारी शुरू की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 24 Jul 2023 08:41 PM
अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 की तैयारी शुरू की

ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकप्रिय क्विज गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 15वें संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है. एक संस्करण को छोड़कर शुरुआत से ही रियलिटी शो के मेजबान की भूमिका निभा रहे 80 वर्षीय अभिनेता ने रविवार को अपने निजी ब्लॉग पर अपडेट साझा किया.

उन्होंने लिखा, ह्लकेबीसी की तैयारी शुरू हो गई है और इसे तब तक जारी रखने की जरूरत है जब तक प्रवाह विकसित न हो जाए और सेट पर गलतियां होने की गुंजाइश न रहे.” वह आगे लिखते हैं, ”आखिरकार हम इंसान हैं और गलतियां होती हैं लेकिन उनसे बचने का प्रयास हमेशा किया जाता है.”

बच्चन ने 2000 से लगातार ‘केबीसी’ की मेजबानी की है हालांकि 2007 में आए तीसरे सीजन की मेजबानी अभिनेता शाहरुख खान ने की थी. आगामी संस्करण के लिए पंजीकरण अप्रैल में शुरू हो गए थे. फिल्मों की बात करें तो, बच्चन आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898-एडी’ और ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे.

By Yogesh Kumar Sahu