ऋचा चड्ढा ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘आइना’ की शूटिंग शुरू की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Jul 2023 09:34 PM
ऋचा चड्ढा ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘आइना’ की शूटिंग शुरू की
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘आइना’ की शूटिंग शुरू कर दी है. ऋचा इन दिनों लंदन में ‘क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया’ के अभिनेता विलियम मोसले के साथ इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है और इसका निर्देशन नवोदित मार्कस मीड्ट कर रहे हैं. ‘आइना’ की कहानी लंदन और भारत से संबंधित है. फिल्म के कई हिस्सों की शूटिंग सितंबर में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में होगी. ऋचा ने कहा कि ‘आइना’ की कहानी दिलचस्प है और वह इस फिल्म से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरुआत करने को लेकर बेहद खुश हैं.

ऋचा ने एक बयान में कहा, ”मैंने अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए कुछ पटकथाएं पढ.ी थीं, लेकिन कोई भी अच्छी नहीं लग रही थी. जब आइना की कहानी मेरे पास आई, तो मुझे लगा कि यह वही फिल्म है जो मैं करना चाहती हूं और अब आखिरकार फिल्म की शूटिंग हो रही है, मैं बेहद रोमांचित हूं. फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है.” भारत में, ऋचा अपनी आगामी फिल्म ‘फुकरे 3’ में भोली पंजाबन के अपने र्चिचत किरदार में एक बार फिर नजर आएंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu