सुरक्षित स्थानों पर रखे गये पंचों, सरपंचों को ईद पर परिवार से मिलने की अनुमति दी जाए: उमर

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 30 Apr 2022 07:11 PM
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि सुरक्षित स्थानों पर रखे गये सरपंचों और पंचों को ईद-उल-फितर पर अपने परिवारों से मिलने के लिए सरकार को अनुमति देनी चाहिए.अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘इन दिनों मुझे इस तरह के संदेश मिल रहे हैं. पंच और सरपंच को उनकी इच्छा के विरुद्ध पुलिस ने पकड़ लिया और उन्हें जुमे की नमाज भी अदा नहीं करने दी गई. ईद पर उन्हें अपने प्रियजनों से मिलने की अनुमति नहीं होगी. यह एक अस्वीकार्य स्थिति है और इसमें सुधार किया जाना चाहिए.’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने अनंतनाग जिले में नेकां से संबद्ध सरपंच और पंच से कथित रूप से प्राप्त संदेशों के ‘स्क्रीनशॉट’ (तस्वीर) पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि पंचों और सरपंचों को उनकी इच्छा के विरुद्ध उन स्थानों पर रखा गया है.’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें शुक्रवार को जुमातुल विदा की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news