भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रा खेला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Jul 2023 07:55 PM
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रा खेला
ऑडियो सुनें

बार्सिलोना. भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके स्पेनिश हॉकी महासंघ के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे टूर्नामेंट में बुधवार को यहां इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी पर रोका. होली हंट ने इंग्लैंड को सातवें मिनट में ही बढ.त दिला दी थी. भारत की तरफ से लालरेम्सियामी (41वें मिनट) ने बराबरी का गोल किया.

इंग्लैंड ने मैच में शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और खेल पर नियंत्रण बनाए रखा. उसे इसका तुरंत ही फायदा मिल गया जब हंट ने मैदानी गोल दागा. शुरू में ही पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने अपने खेल में आक्रामकता का पुट भरा. उसने लगातार हमला करके इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति को व्यस्त रखा. इस बीच भारत को गोल करने के कुछ अच्छे मौके मिले लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाया.
भारत ने दूसरे क्वार्टर में अधिक आक्रामकता दिखाई लेकिन इंग्लैंड ने गोल बचाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी जिसका उसे फायदा भी मिला.

भारतीय टीम ने हालांकि अपने आक्रामक रवैये में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती. उसे इसका फायदा तब मिला जब लालरेम्सियामी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. मैच के अंतिम क्षणों में भारत और इंग्लैंड दोनों को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. भारतीय महिला टीम का अगला मैच गुरुवार को मेजबान स्पेन से होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu