भारतीय तीरंदाजों और निशानेबाजों ने छह पदक और जीते…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 31 Jul 2023 01:04 PM
भारतीय तीरंदाजों और निशानेबाजों ने छह पदक और जीते…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय निशानेबाजों और तीरंदाजों ने चीन के चेंगडू में हो रहे यूनिर्विसटी खेलों में सोमवार को छह पदक और जीते। निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप ंिसह तोमर और दिव्यांश, अर्जुन बाबूता ने दस मीटर एयर राइफल पुरूष टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने 1894 . 7 का स्कोर किया जबकि चीन के शिनमियाओ, सोंग बुहार और झू शियाओझोंग ने 1881 . 9 अंक के साथ रजत पदक जीता। कजाख्स्तान तीसरे स्थान पर रहा।

पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग में ऐश्वर्य ने 252.6 अंक के साथ पीला तमगा जीता जबकि दिव्यांश को रजत पदक मिला। चीन के बुहान तीसरे स्थान पर रहे। कंपाउंड तीरंदाजी में भारत को दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक मिला। अवनीत कौर ने अमेरिका की एलिसा ग्रेस स्टरगिल को हराकर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग में संग्रामप्रीत बिस्ला को स्वर्ण और अमन सैनी को कांस्य पदक मिला। भारत नौ स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य समेत 17 पदक लेकर तालिका में जापान के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन 21 पदक लेकर शीर्ष पर है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav