ओडिशा: निर्माणाधीन पुलिया गिरने से चार बच्चों समेत पांच की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 31 Jul 2023 07:37 PM
ओडिशा: निर्माणाधीन पुलिया गिरने से चार बच्चों समेत पांच की मौत
ऑडियो सुनें

रायगड़ा. ओडिशा के रायगड़ा जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुलिया गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

घटना कल्याणसिंहपुर प्रखंड के उपरसाजा गांव में उस समय घटी, जब ये लोग पुलिया के नीचे जमा हुए बारिश के पानी में नहा रहे थे और अचानक यह ढह गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए पटनायक ने एक बयान में कहा, ”घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.” ओडिशा के कानून मंत्री जगन्नाथ सराका और रायगड़ा के विधायक मकरंद मुदुली ने घटनास्थल का दौरा किया और पांच लोगों की मृत्यु पर शोक जताया.

अधिकारी ने बताया कि दमकल र्किमयों और पुलिस र्किमयों के एक दल ने मलबा हटाया. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हुआ था, क्योंकि ठेकेदार ने निर्माण स्थल से अपने मजदूरों को हटा लिया था. उन्होंने दावा किया कि भारी बारिश के कारण पुलिया ढह गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu