मर्डेका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मेजबान मलेशिया से भिड़ेगा भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 08 Aug 2023 08:20 PM
मर्डेका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मेजबान मलेशिया से भिड़ेगा भारत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत की सीनियर फुटबॉल टीम मर्डेका टूर्नामेंट 2023 के सेमीफाइनल में मेजबान मलेशिया का सामना करेगी. मलेशियाई फुटबॉल संघ ने मंगलवार को इस प्रतियोगिता के ड्रॉ डाले. भारत और मलेशिया के बीच यह मैच 13 अक्टूबर को कुआलालंपुर के बुकित जलील नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले इसी दिन फलस्तीन और लेबनान पहले सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे .

भारत का मलेशिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड 32 वां मैच होगा. इन दोनों के बीच आखिरी मुकाबला 2011 में कोलकाता में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम 3-2 से विजयी रही थी. भारत 2001 के बाद पहली बार मर्डेका टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा. यह कुल मिलाकर 18वां अवसर होगा जबकि भारतीय टीम इसमें हिस्सा लेगी. भारत का इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1959 और 1964 में उपविजेता रहना है. सेमीफाइनल के विजेता 17 अक्टूबर को फाइनल में एक दूसरे के सामने होंगे जबकि हारने वाली टीम तीसरे स्थान का प्लेऑफ मैच खेलेंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu